
बिहार में पर्यटन और होटल इंडस्ट्री को बढ़ावा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। देश की प्रमुख होटल चेन Cygnett Hotels अब बिहार में अपना विस्तार कर रही है। कंपनी पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में एक नए होटल प्रोजेक्ट की शुरुआत करने जा रही है।
जानकारी के अनुसार, यह नया होटल प्रोजेक्ट लगभग 70 कमरों वाला होगा और इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। होटल में बड़े बैंक्वेट हॉल, कॉन्फ्रेंस स्पेस, स्पा, जिम, स्विमिंग पूल और बड़े कार्यक्रमों के आयोजन के लिए विशेष इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा।

माना जा रहा है कि इस परियोजना से मोतिहारी और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन, व्यापारिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। आधुनिक सुविधाओं वाला यह होटल कॉर्पोरेट इवेंट्स, शादी समारोह और बड़े आयोजनों के लिए भी एक प्रमुख केंद्र बन सकता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि बिहार में तेजी से बढ़ रहे इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यटन संभावनाओं को देखते हुए बड़े होटल ब्रांड अब राज्य में निवेश के लिए आगे आ रहे हैं। मोतिहारी में Cygnett Hotels का यह प्रोजेक्ट भी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।




