Bihar
अनंत सिंह के हाथ में जन सुराज का पीला गमछा, बिहार की सियासत में चर्चा तेज!

जेडीयू विधायक अनंत सिंह जन सुराज प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के नामांकन में शामिल हुए और खुली जीप से जन सुराज का पीला गमछा लहराते नजर आए। अनंत सिंह पहले ही पटना स्नातक सीट से अनुज सिंह को समर्थन देने और जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार के विरोध की बात कह चुके हैं।
एक समय जन सुराज को लेकर अलग-अलग राजनीतिक चर्चाएं थीं, लेकिन अब अनंत सिंह जैसे जेडीयू नेता का खुलकर जन सुराज उम्मीदवार के समर्थन में आना बिहार की बदलती राजनीतिक तस्वीर को जरूर चर्चा में ला रहा है।





