Bihar
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में बिहार का युवक गिरफ्तार

असम पुलिस की STF ने पूर्वी चंपारण निवासी 31 वर्षीय अभिषेक कुमार सिंह को गुवाहाटी से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, वह पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (PIO) के संपर्क में था और उस पर सुरक्षा बलों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साझा करने का आरोप है।
STF ने 3 और 4 अक्टूबर की दरम्यानी रात गुवाहाटी के सतगांव थाना क्षेत्र से उसे गिरफ्तार किया। कार्रवाई से पहले तेजपुर स्थित गजजराज मिलिट्री इंटेलिजेंस से STF को इनपुट मिला था।
पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कथित तौर पर कौन-सी जानकारी साझा की गई और इस नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं।




