BiharEducation

BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, 1186 पदों पर होगी भर्ती

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा (CCE) 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1186 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 07 मई 2026 से 31 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 07 मई 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 07 मई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 31 मई 2026
  • फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 31 मई 2026
  • एडमिट कार्ड: परीक्षा से पहले जारी होगा
  • परीक्षा तिथि: बाद में घोषित की जाएगी

कुल पद

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1186 पदों पर बहाली की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Bachelor’s Degree) या समकक्ष डिग्री होना अनिवार्य है।

आयु सीमा (01 अगस्त 2026 के अनुसार)

  • न्यूनतम आयु: 21 से 22 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 37, 40 और 42 वर्ष (वर्ग अनुसार)

आवेदन शुल्क

  • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹100
  • एससी / एसटी / सभी महिला उम्मीदवार: ₹100

फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान के माध्यम से किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया

BPSC 72वीं भर्ती परीक्षा में चयन निम्न चरणों के आधार पर होगा:

  1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
  2. मुख्य परीक्षा (Mains)
  3. इंटरव्यू
  4. दस्तावेज सत्यापन
  5. मेडिकल परीक्षा

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • 72वीं प्रीलिम्स भर्ती 2026 नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  • आवेदन शुल्क जमा करें
  • अंतिम रूप से फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें

आवेदन लिंक

उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से सीधे आवेदन कर सकते हैं:
https://bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें।

Related Articles

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Back to top button