Bihar

गोपालगंज: मांझा में शादी की बात नहीं बनने से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी

गोपालगंज। जिले के मांझा थाना क्षेत्र के जनटोली गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर पंचायत में शादी की बात नहीं बनने से नाराज एक युवती ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए मोबाइल टावर पर चढ़कर इंसाफ की गुहार लगाई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.बैकुंठपुर की रहने वाली सिंधु कुमारी का पिछले एक साल से अमरजीत कुमार के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार वालों की सहमति नहीं मिलने से मामला लगातार उलझता गया. रिश्ते को लेकर गांव में कई बार पंचायत भी बुलाई गई। बताया जा रहा है कि पिछले एक साल में कई दौर की पंचायतें हुईं, लेकिन हर बार मामला अधूरा रह गया। आरोप है कि लड़का पक्ष किसी न किसी कारण से पीछे हट जाता था.हाल ही में एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई थी। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि इस बार शादी को लेकर कोई सकारात्मक फैसला होगा, लेकिन बातचीत बेनतीजा खत्म हो गई. पंचायत की नाकामी और प्रेमी से शादी नहीं होने की निराशा में सिंधु कुमारी अचानक गांव के पास स्थित एक ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई. देखते ही देखते गांव में हड़कंप मच गया.युवती को टावर पर चढ़ा देख आसपास के लोग घबरा गए। कुछ ही देर में मौके पर सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गए। नीचे खड़े लोग लगातार युवती को समझाने और नीचे उतरने की अपील करते रहे.लेकिन युवती अपनी मांग पर अड़ी रही। उसका कहना था कि जब तक अमरजीत से शादी की बात पक्की नहीं होगी और उसे इंसाफ नहीं मिलेगा, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगी.

Related Articles

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Back to top button