Bihar
बिहार में BJP विधायक बाल-बाल बचे, NH-22 पर पिकअप से टकराई कार

बिहार के हाजीपुर में NH-22 पर एक सड़क हादसे में मधुबनी के राजनगर विधायक सुजीत कुमार पासवान बाल-बाल बच गए। धोवघटी के पास उनकी कार आगे चल रही एक पिकअप वैन से टकरा गई। हादसे के समय विधायक के साथ कार में कुल 5 लोग सवार थे।
जानकारी के मुताबिक, विधायक अपने अंगरक्षकों और एक सहयोगी के साथ मधुबनी से पटना लौट रहे थे। टक्कर के बाद कार को नुकसान पहुंचा, जबकि ड्राइवर को हल्की चोटें आईं। अन्य सभी सुरक्षित हैं।
घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।



