India
दिल्ली आश्रम में ‘गंदा खेल’, संचालक फरार

दिल्ली के वसंतकुंज स्थित एक आश्रम में बड़ा खुलासा हुआ है। आश्रम संचालक स्वामी चैतन्यानंद पर 15 से अधिक छात्राओं ने छेड़छाड़ और यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं।
छात्राओं ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि आश्रम की महिला वॉर्डन मुलाकात करवाने के बहाने उन्हें संचालक के पास भेजती थी। पीड़िताओं के बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने धारा 164 CrPC के तहत मामला दर्ज किया है।
👉 अब तक की कार्रवाई:
आरोपी संचालक स्वामी चैतन्यानंद फरार है।
पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली।
आश्रम की वॉर्डन की भी भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है।
यह मामला सामने आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा और पीड़ित छात्राओं को न्याय दिलाया जाएगा



