BiharEducationSarkari Jobs
बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर की 10 हजार पदों पर हो सकती है भर्ती

बिहार में आगामी Assistant Professor Recruitment को लेकर करीब 10,000 पदों पर बहाली की संभावना जताई जा रही है। खाली पदों और नए डिग्री कॉलेजों को देखते हुए भर्ती का दायरा बड़ा होने की उम्मीद है।
भर्ती के नियम, एज लिमिट, API और परीक्षा पैटर्न में संभावित बदलाव पर विचार के लिए सरकार ने कमेटी बनाई है, जिसे 90 दिनों में अपनी रिपोर्ट देनी है। इसके बाद भर्ती का फाइनल फॉर्मेट और नियमावली स्पष्ट हो सकती है।
वहीं BET (Bihar Eligibility Test) के आयोजन की संभावना भी बढ़ने की बात कही जा रही है। हालांकि, पात्रता और अंतिम शर्तें आधिकारिक नियमावली जारी होने के बाद ही स्पष्ट होंगी।
🎯 अभ्यर्थी फिलहाल अपने विषय और UGC-NET सिलेबस के आधार पर तैयारी शुरू कर सकते हैं।




