
पटना में आज से दो दिवसीय Bihar AI Summit 2026 कार्यशाला का शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सम्राट चौधरी ने किया। इस दौरान बिहार को स्टार्टअप्स, नवाचार और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के जरिए डिजिटल क्रांति का अग्रणी राज्य बनाने के विजन पर जोर दिया गया।
समिट में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और प्रशासनिक व्यवस्था को AI आधारित तकनीकों के माध्यम से अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनहितकारी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा होगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, डेवलपर्स, स्टार्टअप संस्थापक और तकनीकी विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं।
सरकार का मानना है कि AI और टेक्नोलॉजी आधारित नवाचार बिहार के युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर पैदा करेंगे, साथ ही राज्य को डिजिटल रूप से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।




