छपरा में लॉन्च हुआ शांतीलाल्स का Unlimited Veg Buffet, सिर्फ ₹499 में मिलेगा स्वाद का खास अनुभव

छपरा के लोगों के लिए एक नई और शानदार फूड डेस्टिनेशन की शुरुआत हुई है। शहर के प्रसिद्ध Shantilal’s Sweets Ventures ने अपने ग्राहकों के लिए Unlimited Veg Buffet की सुविधा शुरू की है, जहां सिर्फ ₹499 प्रति व्यक्ति में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया जा सकता है।
कचहरी रोड स्थित इस आधुनिक और पूरी तरह वातानुकूलित (Fully AC) बैंक्वेट हॉल में जन्मदिन, सालगिरह, किटी पार्टी, फैमिली गेट-टुगेदर और अन्य विशेष आयोजनों के लिए विशेष व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। यहां आरामदायक कमरे, फ्री वाई-फाई, पार्किंग सुविधा, पावर बैकअप और 24×7 सुरक्षा जैसी आधुनिक सुविधाएं भी दी जा रही हैं।
शांतीलाल्स की ओर से विशेष ऑफर के तहत 10 या उससे अधिक लोगों की बुकिंग पर मुफ्त केक भी दिया जा रहा है। स्वादिष्ट भोजन, शानदार माहौल और बेहतरीन सुविधाओं के साथ यह स्थान अब छपरा में पारिवारिक और सामाजिक आयोजनों के लिए एक पसंदीदा विकल्प बनता जा रहा है।




