Bihar

महम्मदपुर में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, 300 से अधिक ग्रामीणों ने उठाया लाभ

महम्मदपुर (सारण/मांझी), 12 अगस्त 2026: मांझी प्रखंड के महम्मदपुर गांव में बुधवार को जीवन ज्योति सेवा संस्थान के सौजन्य से और अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के सहयोग से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 300 से अधिक महिला और पुरुष ग्रामीणों की आंखों की नि:शुल्क जांच की गई।

शिविर में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल से पहुंची अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने आधुनिक उपकरणों की मदद से मरीजों की दृष्टि जांच की। इस दौरान मोतियाबिंद, काला मोतिया (ग्लूकोमा) सहित आंखों से जुड़ी अन्य समस्याओं की जांच की गई। डॉक्टरों ने मरीजों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श देने के साथ आंखों की नियमित देखभाल और सुरक्षा को लेकर भी जागरूक किया।

कार्यक्रम के आयोजन में जीवन ज्योति सेवा संस्थान के संस्थापक अविनाश कुमार उपाध्याय, विजय चौधरी (एलआईसी एजेंट) और सोनू साह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

शिविर के सफल संचालन में संस्था के सदस्यों ओमप्रकाश पंडित, रविशंकर साह, रघुनन्दन साहनी, सुभाष साहनी, सुधीर साहनी और अभिषेक साहनी ने मरीजों के पंजीकरण, व्यवस्था और सहायता में सहयोग किया।

इस अवसर पर अलोक उपाध्याय, जीतेन्द्र उपाध्याय, भिखारी गिरी, संजय उपाध्याय सहित कई स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों की आवश्यकता पर जोर दिया।

आयोजकों ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लोगों तक आसानी से पहुंचाने और नेत्र संबंधी समस्याओं को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Related Articles

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Back to top button