Blog

हाजीपुर में बनेगा देश का तीसरा NIFTEM, बिहार कैबिनेट ने 100 एकड़ भूमि को दी मंजूरी

बिहार के विकास और युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। हाजीपुर में देश का तीसरा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट (NIFTEM) स्थापित किया जाएगा। इसके लिए बिहार कैबिनेट ने 100 एकड़ भूमि आवंटन को मंजूरी दे दी है।

सरकार का मानना है कि इस संस्थान के बनने से बिहार में फूड प्रोसेसिंग, रिसर्च, स्टार्टअप और रोजगार के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी। साथ ही युवाओं को आधुनिक तकनीक और उद्यमिता से जुड़ी उच्च स्तरीय शिक्षा भी मिल सकेगी।

यह संस्थान बिहार को फूड प्रोसेसिंग हब के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Back to top button