सिवान STF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई में टॉप-10 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

सिवान पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई में वांछित टॉप-10 स्मैक तस्कर श्याम बिहारी कुमार उर्फ श्याम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर NDPS एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
बिहार में लगातार बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर लोगों में गहरी चिंता है। सोशल मीडिया पर भी यह चर्चा तेज है कि आखिर इन नशा तस्करों को संरक्षण कौन देता है। कई लोग इसे सिर्फ अपराधियों की नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की विफलता बता रहे हैं।

युवाओं में तेजी से फैल रहे नशे को लेकर लोग बिहार को “उड़ता बिहार” कहकर सवाल उठा रहे हैं। गिरफ्तारी के बाद अब सबकी नजर इस बात पर है कि आरोपी पर सख्त कार्रवाई होती है या मामला सिर्फ औपचारिकता बनकर रह जाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नशे का कारोबार समाज और युवाओं के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है और ऐसे अपराधियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखें।



