Maharashtra

गरीबी को पीछे छोड़ भारत की पहली मुस्लिम महिला न्यूरोसर्जन बनीं डॉ. मरियम अफीफा अंसारी

महाराष्ट्र के मालेगांव की एक छोटी सी मुस्लिम बेटी, डॉ. मरियम अफीफा अंसारी ने गरीबी और कठिन हालातों को मात देकर इतिहास रचा है। उन्होंने अपनी लगन, मेहनत और हौसले के दम पर वह मुकाम हासिल किया, जिसका सपना कई लोग देखते हैं।

डॉ. मरियम ने अपनी पढ़ाई एक छोटे उर्दू मीडियम स्कूल से शुरू की। 10वीं में गोल्ड मेडल जीतने के बाद उन्होंने Osmania Medical College से MBBS की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने MS, DNB, MRCS (UK) और MCh (Neurosurgery) जैसी कठिन और प्रतिष्ठित डिग्रियाँ हासिल कीं।

आज डॉ. मरियम अफीफा अंसारी भारत की पहली मुस्लिम महिला न्यूरोसर्जन हैं। ऑपरेशन थिएटर में उनके हुनर ने कई जीवन बचाए हैं, वहीं लाखों लड़कियों के लिए उन्होंने प्रेरणा का स्रोत बनकर दिखाया कि मेहनत और हौसला किसी भी चुनौती को पार कर सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Back to top button