तेजस्वी यादव के 20 वादे: “20 साल में नहीं हुआ, वो 20 महीने में करेंगे”

बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने चुनावी एजेंडे को तेज़ी से धार देना शुरू कर दिया है। राजद नेत्री सीमा कुशवाहा ने X पे पोस्ट करके बताया कि तेजस्वी यादव वो नेता हैं जो “कहते हैं, तो करते हैं”। उन्होंने दावा किया कि तेजस्वी जी अगले 20 महीनों में वो सब कर दिखाएंगे जो पिछले 20 साल में नहीं हुआ।
यहाँ देखिए तेजस्वी यादव के 20 प्रमुख चुनावी वादे जो बिहार को नई दिशा देने का वादा करते हैं:
रोजगार और युवाओं के लिए
1. डोमिसाइल नीति लागू की जाएगी
2. 65% आरक्षण को पूर्ण रूप से लागू करेंगे
3. सरकारी नौकरियों और निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाएंगे
4. युवा आयोग का गठन करेंगे
5. परीक्षा फॉर्म निशुल्क भरवाएंगे
6. पेपर लीक पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित किया जाएगा
महिलाओं और समाज के लिए
7. माई-बहिनों के खाते में हर महीने ₹2500 भेजे जाएंगे
8. सामाजिक पेंशन ₹1500 प्रति माह दी जाएगी
9. गैस सिलेंडर मात्र ₹500 में उपलब्ध कराए जाएंगे
10. 200 यूनिट मुफ्त बिजली हर परिवार को दी जाएगी
11. ताड़ी को शराबबंदी से बाहर किया जाएगा
12. BETI योजना लागू होगी
13. महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी
प्रशासन, शिक्षा और स्वास्थ्य
14. शिक्षा व्यवस्था को सशक्त और गुणवत्तापूर्ण बनाया जाएगा
15. भ्रष्टाचार पर कठोर लगाम लगाई जाएगी
16. स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ और आधुनिक बनाई जाएंगी
उद्योग और विकास
17. नए निवेशकों को आकर्षित किया जाएगा
18. स्थानीय उद्योग-धंधों को बढ़ावा मिलेगा
19. पलायन पर लगाम लगेगी
20. पर्यटन उद्योग को विकसित किया जाएगा
राजद का यह विज़न स्पष्ट करता है कि पार्टी युवाओं, महिलाओं और आम जनता को केंद्र में रखकर चुनावी रणनीति बना रही है। तेजस्वी यादव की यह 20-सूत्रीय योजना अगर जमीनी स्तर पर उतरी, तो यह बिहार की राजनीति और विकास दोनों के लिए निर्णायक साबित हो सकती है।