Delhi
दिल्ली में लापता लोगों के चौंकाने वाले आंकड़े: 27 दिनों में 807 गायब, 137 बच्चे शामिल

दिल्ली में साल 2026 की शुरुआत बेहद चिंताजनक आंकड़ों के साथ हुई है। नए साल के पहले 27 दिनों में राजधानी से 807 लोग लापता हो चुके हैं। इनमें 137 बच्चे भी शामिल हैं, जिनका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, लापता हुए 807 लोगों में से 235 लोगों को ट्रेस कर लिया गया है, लेकिन अब भी 538 लोग लापता हैं। इसका मतलब यह हुआ कि जनवरी के पहले महीने में औसतन हर दिन 27 लोग गायब हुए, जबकि करीब 9 लोगों को रोज़ खोजा जा सका।
बच्चों के लापता होने की संख्या ने हालात को और गंभीर बना दिया है। यह आंकड़े राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था और सामाजिक हालात पर बड़े सवाल खड़े करते हैं।
फिलहाल पुलिस लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन बढ़ते मामलों ने आम लोगों में चिंता और डर का माहौल पैदा कर दिया है।

