Bihar

बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव: 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे

बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव दो चरणों में होंगे — पहला चरण 6 नवंबर (गुरुवार) को और दूसरा चरण 11 नवंबर (मंगलवार) को होगा। वहीं, मतगणना 14 नवंबर (शुक्रवार) को की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया 16 नवंबर 2025 तक पूरी कर ली जाएगी।

पहले चरण में 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी, जबकि दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होगा।


पहला चरण (121 सीटें):

अधिसूचना जारी: 10 अक्टूबर

नामांकन की आखिरी तारीख: 17 अक्टूबर

नामांकन की जांच: 18 अक्टूबर

नाम वापसी की तारीख: 20 अक्टूबर

मतदान: 6 नवंबर


दूसरा चरण (122 सीटें):

अधिसूचना जारी: 13 अक्टूबर

नामांकन की आखिरी तारीख: 20 अक्टूबर

नामांकन की जांच: 21 अक्टूबर

नाम वापसी की तारीख: 23 अक्टूबर

मतदान: 11 नवंबर


इस बार की चुनाव प्रक्रिया कुल 40 दिनों तक चलेगी। राज्य में आचार संहिता लागू हो चुकी है और अब सभी राजनीतिक दल चुनावी मोड में आ गए हैं।

Related Articles

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Back to top button