बिहार चुनाव में भोजपुरी स्टार पवन सिंह की एंट्री, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से जुड़ेंगे

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और लोकप्रिय गायक पवन सिंह अब राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, पवन सिंह जल्द ही उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल होंगे। हाल ही में पवन सिंह ने दिल्ली स्थित उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर उनसे मुलाकात की, जिसके बाद यह खबर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।
👉 पार्टी में पवन सिंह की भूमिका:
विधानसभा चुनाव में उन्हें दो सीटों से उम्मीदवार बनाया जा सकता है।
पार्टी की ओर से उन्हें भविष्य में राज्यसभा भेजने का वादा भी किया गया है।
पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के बड़े नाम हैं और उनके गानों की लोकप्रियता पूरे उत्तर भारत में है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनकी लोकप्रियता चुनाव में पार्टी के लिए एक बड़ा फायदा साबित हो सकती है।
बिहार की राजनीति में सेलिब्रिटी एंट्री कोई नई बात नहीं है, लेकिन पवन सिंह की सक्रिय राजनीति में एंट्री चुनावी समीकरणों को और दिलचस्प बना देगी।




