Bihar

बिहार में नई सरकार का गठन, गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बाद आज राज्य में नई सरकार का गठन हो गया। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में जदयू नेता नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। एनडीए ने इस चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 202 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

शपथ ग्रहण समारोह में देशभर की राजनीति के कई दिग्गज नेता शामिल हुए।

शपथ ग्रहण में मौजूद प्रमुख मेहमान

समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा समेत कई बड़े नेता उपस्थित रहे।

इसके अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल हुए—

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

राजस्थान के भजनलाल शर्मा

मध्यप्रदेश के मोहन यादव

असम के हिमंता बिस्वा सरमा

छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय

महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस

आंध्र प्रदेश के चंद्रबाबू नायडू

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

हरियाणा के नायब सिंह सैनी
इत्यादि


इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

नीतीश कुमार के साथ उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नेताओं ने भी शपथ ली। इनमें शामिल हैं—

विजय कुमार चौधरी

अशोक चौधरी

विजेंद्र यादव

श्रवण कुमार

मंगल पांडेय

दिलीप जायसवाल

लेसी सिंह

नितिन नबीन

मदन साहनी

रामकृपाल यादव

संतोष कुमार सुमन

सुनील कुमार

मो. जमा खान

संजय सिंह टाइगर

अरुण शंकर प्रसाद

सुरेंद्र मेहता

नारायण प्रसाद

रमा निषाद


गांधी मैदान में हुआ यह शपथ ग्रहण समारोह भारी सुरक्षा व्यवस्था और सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में पूरा हुआ।

नए मंत्रिमंडल के गठन के साथ बिहार में अब नीतीश कुमार की सरकार अपने नए कार्यकाल की शुरुआत कर चुकी है।

Related Articles

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Back to top button