Breaking
कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: आरोपी को थाने में VIP ट्रीटमेंट का आरोप, FIR से नाम गायब होने पर सवाल

कानपुर में लैंबॉर्गिनी कार से लोगों को कुचलने के आरोपी शुभम को थाने में VIP ट्रीटमेंट दिए जाने का आरोप सामने आया है। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में आरोपी के बाउंसरों ने पीड़ितों से अभद्रता की और दुर्घटनाग्रस्त कार को कवर से ढक दिया गया।
घटना से जुड़े वायरल वीडियो सामने आने के बावजूद FIR से आरोपी का नाम गायब होने पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। मामले को लेकर पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो गए हैं और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग तेज़ हो रही है।




