Breaking
ईरान की सख्त चेतावनी: युद्ध जारी रहेगा, अभी न सीजफायर न बातचीत

तेहरान/नई दिल्ली | मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और संघर्ष के बीच अब्बास अराघची ने बड़ा बयान देते हुए स्पष्ट किया है कि ईरान फिलहाल न तो युद्धविराम (सीजफायर) चाहता है और न ही किसी तरह की बातचीत के लिए तैयार है।
ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि उनके देश ने किसी भी पक्ष से सीजफायर की मांग नहीं की है और जब तक आवश्यक समझा जाएगा, सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी। इस सख्त रुख ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति बहाली की कोशिशों को बड़ा झटका दिया है।
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के इस बयान से क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा को लेकर चिंताएं और गहरा गई हैं। कई देश पहले ही संघर्ष रोकने और कूटनीतिक समाधान तलाशने की अपील कर चुके हैं, लेकिन ईरान की इस दो टूक नीति ने हालात को और जटिल बना दिया है।



