Bihar

छपरा में फर्जी IAS गिरफ्तार, जिलाधिकारी से मिलने पहुंचा था युवक

छपरा (सारण) में फर्जी आईएएस बनकर जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना 02 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 3 बजे समाहरणालय परिसर की है।

आरोपी ने अपना नाम रीतेश कुमार, पिता कृष्णा पंडित, निवासी बसाढ़ी, थाना–छपरा मुफस्सिल बताया और खुद को मेरठ में पदस्थापित IAS अधिकारी होने का दावा किया। उसने आदेशपाल से कहा कि उसे जिलाधिकारी से मुलाकात करनी है, जिसके बाद उसे कार्यालय प्रकोष्ठ के अंदर भेज दिया गया।

जिलाधिकारी द्वारा जब उससे पहचान पत्र मांगा गया तो वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि वह न तो IAS है और न ही किसी सरकारी पद पर कार्यरत है। आरोपी ने यह भी कबूल किया कि वह अधिकारियों पर रौब जमाने के लिए खुद को IAS बताकर सरकारी कार्यालयों में जाता था और लोगों का काम कराने के बदले मोटी रकम वसूलता था।

इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Related Articles

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Back to top button