AI से बनाई अश्लील तस्वीरें, झूठे अफवाह और बदनामी – असम की महिला Influencer की कहानी के पीछे छिपा खौफनाक सच

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाली खबर ने हलचल मचा दी थी – “असम की एक विवाहित महिला Influencer ने Adult इंडस्ट्री जॉइन कर ली है”। इस सनसनीखेज खबर ने खूब सुर्खियां बटोरीं। लेकिन अब असल सच्चाई सामने आ चुकी है और वो और भी भयावह है।
आरोपी कौन है?
इस फेक स्कैंडल के पीछे का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि एक इंजीनियर प्रतीम बोर (Pratim Bora) है। पुलिस ने अब उसे गिरफ्तार कर लिया है।
प्रतीम बोर और पीड़िता तीन साल तक कॉलेज में साथ पढ़े थे। लेकिन किसी निजी रंजिश या लालच में आकर उसने इस महिला की ज़िंदगी को तहस-नहस कर दिया।

कैसे हुआ फर्जीवाड़ा?
प्रतीम बोर ने पीड़िता की तस्वीरों को AI टूल्स जैसे Midjourney और OpenArt से मॉर्फ किया।
उसने महिला के नाम से फेक Instagram अकाउंट और एक वेबसाइट भी बना डाली।
सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट डालकर यह भ्रम फैलाया गया कि महिला ने Adult इंडस्ट्री जॉइन कर ली है।
इस कंटेंट के ज़रिए प्रतीम ने लाखों रुपये की कमाई भी की।
महिला की छवि को कितना नुकसान?
जिस महिला की तस्वीरें इस्तेमाल की गईं, वह विवाहित और सामान्य पारिवारिक जीवन जी रही थी। एक झूठी कहानी और मॉर्फ्ड तस्वीरों ने उसका सामाजिक और मानसिक संतुलन बुरी तरह से बिगाड़ दिया।
कल्पना कीजिए कि कोई महिला जो घर में शांति से रह रही हो, अचानक सोशल मीडिया पर उसे पोर्न स्टार बताकर बदनाम कर दिया जाए — यह डिजिटल रेप से कम नहीं है।
कानून की कार्रवाई
पुलिस ने गहन जांच के बाद प्रतीम बोर को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर आईटी एक्ट, साइबर अपराध और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के गंभीर आरोप लगे हैं।
