महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का दर्दनाक विमान हादसे में निधन, पांचों सवारों की मौत

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया है। बुधवारी सुबह लगभग 8:45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर चार्टर्ड विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पवार समेत विमान में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा बारामती (पुणे) में हुआ, जब मुंबई से उड़ान भरने के बाद विमान उतर रहा था। DGCA ने बताया कि दुर्घटना में कोई भी यात्री बच नहीं पाया।
अजित पवार 66 वर्ष के थे और उन्हें महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव प्रचार और स्थानीय कार्यक्रमों के सिलसिले में बारामती आना था। विमान में उनके अलावा उनके पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर, अटेंडेंट और 2 क्रू सदस्यों (पायलट एवं सह-पायलट) को भी मृत घोषित किया गया है।
इस दुर्घटना से महाराष्ट्र समेत पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। कई नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी संवेदना प्रकट की है तथा दुर्घटना की जांच हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
पवार महाराष्ट्र के लंबे समय तक सेवा देने वाले वरिष्ठ राजनेता थे और राज्य की राजनीति में उनकी एक महत्वपूर्ण पहचान थी। इस हादसे ने महाराष्ट्र की राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्था में एक बड़ा शून्य पैदा कर दिया है।
अभी दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक जांच जारी है और DGCA समेत संबंधित एजेंसियाँ विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रही हैं।


